भामियां में खिड़की की ग्रिल तोड़ लाखों की चोरी

भामियां कलां के हुंदल चौक इलाके में बंद मकान के खिड़की की ग्रिल तोड़ कर घुसे चोरों ने लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान में रहने वाली महिला अपने पति के पास पंचकूला गई हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:48 PM (IST)
भामियां में खिड़की की ग्रिल तोड़ लाखों की चोरी
भामियां में खिड़की की ग्रिल तोड़ लाखों की चोरी

जासं, लुधियाना : भामियां कलां के हुंदल चौक इलाके में बंद मकान के खिड़की की ग्रिल तोड़ कर घुसे चोरों ने लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान में रहने वाली महिला अपने पति के पास पंचकूला गई हुई थी। वीरवार सुबह मकान मालिक ने ग्रिल टूटी देख कर उसे फोन करके घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। राजविदर कौर ने बताया कि उसके पति हैरी पंचकूला में एसी रिपेयरिग का काम करते हैं और वहीं पर रहते हैं। उसकी एक बेटी अपनी नानी के यहां रहती है। वो इस किराए के मकान में अकेली ही रहती है। कुछ दिन पहले उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते सोमवार वो उसके पास पंचकूला चली गई। वीरवार सुबह उसके मकान मालिक ने उसे फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। जिस पर वो वीरवार शाम वापस घर लौटी। मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़ चोरों ने वहां से सोने की चैन, सोने के दो जोड़ी टाप्स, एक अंगूठी तथा 250 ग्राम चांदी चोरी कर ली। चोर मंदिर में पड़ी 200 रुपये की नगदी भी चोरी करके ले गए।

chat bot
आपका साथी