Punjab Weather Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Alert! पंजाब में इस बार मानसून मेहरबान है। अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। डिपार्टमेंट की और से 7 से 9 सितंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 05:03 PM (IST)
Punjab Weather Alert! पंजाब में कल से तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Alert! पंजाब  में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते सोमवार दोपहर से मौसम का मिजाज बदल जायेगा। देर शाम से पँजाब बादलों की गिरफ्त में होगा और मंगलवार से पंजाब में तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। यह पूर्वानुमान इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ का है। जिसे लेकर डिपार्टमेंट की और से 7 से 9 सितंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Vaccination: लुधियाना में बना वैक्सीनेशन रिकार्ड, पंजाब में पहली बार 5 घंटे में 1,31,231 लोगों ने लगवाया टीका

10 सितंबर के बाद मौसम साफ होगा

पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई जिलों में लाइट (हल्की) से मोडरेट (सामान्य) बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों में अधिक बारिश होगी। इस दौरान तेज हवायें चलने का भी पूर्वानुमान है। 10 सितंबर के बाद मौसम साफ होगा। वहीं लुधियाना में चार दिनों तक रोजाना बादलों के आने से मौसम सुहावना रहा। लेकिन सोमवार को फिर से मौसम के तेवर तल्ख हो गए। सुबह से ही तेज धूप खिल उठी। सुबह 8 बजे के करीब तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-Punjab Roadways Contractual Staff Strike: हड़ताल से पहले ही सर्तक हुए यात्री, भीड़ बेहद कम; प्राइवेट बसों से सफर कर रहे यात्री

भारी बारिश से धान की फसल को हो सकता है नुकसान

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है। क्योंकि पंजाब के कई जिलों में धान मैच्युरिटी स्टेज में आ चुकी है। वहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई तो, इससे काफी नुकसान हो सकता है। हवा से धान की फसलें बिछने की संभावना रहेगी। जबकि अगर हल्की और सामान्य बारिश होती है, तो धान को उतना नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: अदाणी लाजिस्टिक्स पार्क, साइलाे प्लांट के बाद बठिंडा में Walmart का स्टोर बंद, 200 मुलाजिमों की नौकरी पर संकट

chat bot
आपका साथी