पंजाब : ढींडसा के मीडिया इंचार्ज ने पुत्र की जागो समागम में जमा किए मेहमान, मामला दर्ज

संगरूर में ढींडसा के मीडिया इंचार्ज ने पुत्र की जागो समागम में मेहमान जमा कर उड़ाई नियमों की धज्जियां।य़

संगरूर में शिअद (डी) के प्रधान व राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के करीबी मीडिया इंचार्ज गुरमीत सिंह जौहल के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में रखी पार्टी दौरान भारी गिनती में जमा हुए लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई।

Vinay KumarSat, 24 Apr 2021 12:38 PM (IST)

संगरूर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बेशक सरकार ने शादी-विवाह में अधिक लोगों को जमा करने पर पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन सियासतदान की नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला संगरूर में शुक्रवार रात को सामने आया, जहां शिअद (डी) के प्रधान व राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा व पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के करीबी मीडिया इंचार्ज गुरमीत सिंह जौहल के पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में रखी पार्टी दौरान भारी गिनती में जमा हुए लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। शुक्रवार रात स्थानीय ड्रीम लैंड कालोनी में मीडिया इंचार्ज गुरमीत सिंह जौहल के घर पर पुत्र की शादी के उपलक्ष्य में जागो व लेडीज संगीत की पार्टी में भारी गिनती में लोग जमा हुए। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंची थाना सदर संगरूर की पुलिस ने पार्टी को बंद करवाया तथा गुरमीत सिंह जौहल सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराअों के तहत केस दर्ज किया। बेशक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार के आदेशों पर नाइट कर्फ्यू जारी हैं। इसके तहत पुलिस पार्टी को गश्त दौरान सूचना मिली कि ड्रीम लैंड कालोनी में एक मकान के बाहर पार्टी का आयोजन किया गया हैं, जहां भारी गिनती में लोग जमा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि मकान नंबर 252 में गुरमीत सिंह जौहल के पुत्र का विवाह के उपलक्ष्य में जागो व लेडीज संगीत पार्टी चल रही थी, जहां 50 से अधिक परिवारिक सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त-सगे संबंधी पुुरुष व महिलाएं शामिल थी। प्रोग्राम में 20 से अधिक लोगों को जमा करके डीसी के आदेशों की उल्लंघना की गई है। पुलिस ने मीडिया इंचार्ज गुरमीत सिंह जौहल समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 आइपीसी, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 51 व अन्य धाराअों के तहत केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तुरंत पार्टी प्रोग्राम रद करवाया। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.