लुधियाना में प्रशांत किशोर का नाम लेकर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड काबू, दो सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

लुधियाना में प्रदेश कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम लेकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड के नाम को सार्वजनिक नहीं कर रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:21 AM (IST)
लुधियाना में प्रशांत किशोर का नाम लेकर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड काबू, दो सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
लुधियाना में प्रशांत किशोर का नाम लेकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में प्रदेश कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आवाज में कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड के नाम को सार्वजनिक नहीं कर रही है। हालांकि, लुधियाना पुलिस कमिश्नर इस मामले की जानकारी मीडिया को देने वाले थे, लेकिन उन्हें बेअदबी मामले को लेकर श्री मुक्तसर साहिब में बुलाई एक बैठक में जाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार पहले पकड़े गए रजत कुमार और राजेश कुमार जालंधर के आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि गैंग के सदस्य बड़े स्तर पर अपना नेटवर्क चला रहे थे। उनमें से एक प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कर कांग्रेस नेताओं से बात करता था। गिरोह ने मानसा की एक महिला नेता से भी ठगी की है। लुधियाना के एक बड़े नेता को भी इन लोगों ने फोन किया, लेकिन उसे पता चल गया कि यह प्रशांत किशोर न होकर कोई धोखेबाज है। उसी नेता ने लुधियाना पुलिस को इस गिरोह की जानकारी दी थी।

पुलिस ने ट्रैप लगा कर दो लोगों को जालंधर के एक होटल के बाहर से काबू किया था। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपितों के बात करने के लहजे से ही सामने वाला मात खा जाता था। आवाज सुन कर ऐसा ही लगता था कि प्रशांत किशोर ही बात कर रहा है। बातचीत के दौरान वे नेताओं का फोन यह बोल कर होल्ड कर देते थे कि दूसरी लाइन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह या फिर राहुल गांधी का फोन आ गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी