मास्टर कैडर यूनियन ने शिक्षा सचिव से बताई मांगे

मास्टर कैडर यूनियन की मीटिग प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह बुटर और प्रदेश महासचिव बलजिदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के साथ हुई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:03 PM (IST)
मास्टर कैडर यूनियन ने शिक्षा सचिव से बताई मांगे
मास्टर कैडर यूनियन ने शिक्षा सचिव से बताई मांगे

जागरण संवाददाता, लुधियाना

मास्टर कैडर यूनियन की मीटिग प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह बुटर और प्रदेश महासचिव बलजिदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के साथ हुई। जिला लुधियाना के अध्यक्ष सरदार धर्मजीत सिंह ढिल्लों, जिला महासचिव दविदर गुरु, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, राज्य कमेटी सदस्य सुखवंत सिंह, प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि कहा कि शिक्षा सचिव ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया और मौके पर उप निदेशक गुरजोत सिंह को मास्टर कैडर से लेक्चरार की पदोन्नति के लिए सूची जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने शेष विषयों और विकलांग मुख्याध्यापकों के पदों में पदोन्नति में तेजी लाने का भी वादा किया। यूनियन ने कोरोना के कारण घर से काम करने की भी मांग रखी। उन्होंने ईटीटी से मास्टर कैडर के पदोन्नति में तेजी लाने का भी वादा किया। मास्टर कैडर से लैक्चरार के पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव में प्राथमिक अनुभव के बारे में सचिव ने कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी