Ludhiana Today 15th September 2021 : जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित आज होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है

Ludhiana Today News लुधियाना में जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:51 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:51 AM (IST)
Ludhiana Today 15th September 2021 : जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित आज होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है
लुधियाना में जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित आज कई जगहों पर कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 15 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

मिशन सेव लुधियाना

होटल ए में मिशन सेव लुधियाना के तहत कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे होगा, जिसमें लुधियाना ट्रैफिक पर जानकारी दी जाएगी। रामगढ़िया गर्ल्स कालेज में वर्कशाप का आयोजन सुबह 11.00 बजे होगा।

जैन स्थानकों में चातुर्मास पर कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। सिविल लाइंस जैन स्थानक में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी मे चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, जनता नगर जैन स्थानक में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

धार्मिक कार्यक्रम

श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा (अष्टसखा वार्ता) का आयोजन होगा। 17 सितंबर तक यह कथा रोजाना शाम 6.00 से 8.30 बजे तक होगी। वृदावन धाम से गौवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज कथा करेंगे। उधर, राजा का दरबार बीआरएस नगर में गणपति उत्सव में विशेष कार्यक्रम शाम 8.00 बजे से। इस दौरान आरती आकर्षण का केंद्र होगी।

आज पेश होंगे नगर निगम के अधिकारी

नगर निगम के दायरे में आने वाली सड़कों की मरम्मत पर पांच साल में 212 करोड़ रुपये खर्च करने और उसका रिकार्ड उपलब्ध न करवाने के मामले में स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस अफसर (सीवीओ) के सामने चंडीगढ़ में बुधवार को निगम की बीएंडआर ब्रांच के अधिकारी रिकार्ड लेकर पेश होंगे।

यह भी पढ़ें-  Honey Trap: पाकिस्तानी युवती ने सैन्य Whatsapp ग्रुपों में लगाई सेंध, लुधियाना के जसविंदर से OTP मंगवा आपरेट कर रही थी नंबर

यह भी पढ़ें-  Smuggling In Ludhiana: हाेंडा सिटी कार में तस्करी, 1.93 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल सहित 3 गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी