गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान बने मनवर सिंह रावत

गढ़वाल प्रतिनिधि सभा पंजाब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लुधियाना में गढ़वाल जन कल्याण सभा के पूर्व महासचिव व वर्तमान संरक्षक मनवर सिंह रावत को गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:55 PM (IST)
गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान बने मनवर सिंह रावत
गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान बने मनवर सिंह रावत

जागरण संवाददाता, लुधियाना : गढ़वाल प्रतिनिधि सभा पंजाब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लुधियाना में गढ़वाल जन कल्याण सभा के पूर्व महासचिव व वर्तमान संरक्षक मनवर सिंह रावत को गढ़वाली प्रतिनिधि सभा पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया। गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के अधीन पूरे राज्य में 30 संस्थाएं उत्तराखंड के लोगों के वेलफेयर के लिए काम कर रही है। खन्ना में हुए सभा के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनवर सिंह रावत ने बताया कि बठिडा के सुरेश धमांदा को महासचिव, पटियाला के उत्तम सिंह बागड़ी को संरक्षक, नंगल के उमेश रावत को उप प्रधान, बठिडा के चितामणि ध्यानी को सचिव, बरनाला के कमलेश्वर प्रसाद डंगवाल को उप सचिव, मोगा के हीरा सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, संगरूर के चंद्रमोहन रतूड़ी को उप कोषाध्यक्ष, मालेरकोटला के वीर सिंह परमार को कोष निरीक्षक, पटियाला के शूरवीर सिंह पंवार व खन्ना के चंदन नेगी को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा जर्नाधन भट्ट, भागवत सिंह बिष्ट, गुरमीत नेगी, सुखदेव प्रसाद, दयाराम, मनवर सिंह व धनवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। मनवर सिंह रावत ने बताया कि गढ़वाली प्रतिनिधि सभा के तहत काम करने वाली संस्थाएं लगातार अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य करती है और उत्तराखंडियों के दुख- दर्द में एक- दूसरे का साथ देती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पंजाब भर में रहने वाले उत्तराखंड के उन लोगों की मदद की गई, जोकि मुश्किल में थे। संस्थाएं भविष्य में भी इस तरह का काम करती रहेंगी।

chat bot
आपका साथी