जिला मंडी बोर्ड का सचिव सस्पेंड

जिला मंडी बोर्ड के सचिव हरमिदर पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:31 AM (IST)
जिला मंडी बोर्ड का सचिव सस्पेंड
जिला मंडी बोर्ड का सचिव सस्पेंड

जासं, लुधियाना : जिला मंडी बोर्ड के सचिव हरमिदर पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मंडी बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन लाल सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई क्यों की गई कि इस बारे में लुधियाना मंडी बोर्ड कार्यालय के अधिकारी भी खुद को अंजान बताते रहे। सूत्रों के अनुसार सचिव पर गड़बड़ी का आरोप लगा था। इस कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है।

दो नशा तस्करों को दस-दस साल जेल

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लुखविदर कौर दुग्गल की अदालत ने वीरवार को लुधियाना के गांव दाद के रहने वाले नवजोत सिंह और जसविदर सिंह को नशा तस्करी का दोषी करार देते हुए दस-दस साल जेल की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

सरकारी वकील रमनदीप कौर गिल ने बताया कि दोनों के खिलाफ आठ अगस्त 2017 को थाना सदर में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। उस दिन पुलिस की एक टीम ने गांव दाद की पालम विहार कालोनी के पास नाकाबंदी की थी। दोनों एक कार में सवार होकर वहां पहुंचे तो पुलिस ने उनकी तलाशी ली। कार के अंदर पुलिस को दौ सौ किलोग्राम चूरापोस्त मिली थी।

chat bot
आपका साथी