Road Accident In Ludhiana: लुधियाना में सड़क हादसाें में व्यक्ति की मौत, दंपती घायल

शहर में विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दंपति घायल हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 02:26 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 02:26 PM (IST)
Road Accident In Ludhiana: लुधियाना में सड़क हादसाें में व्यक्ति की मौत, दंपती घायल
सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Road Accident In Ludhiana: शहर में विभिन्न जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दंपती घायल हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। जालंधर रोड के जस्सियां कट के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

एएसआइ जनक राज ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जस्सियां रोड कट पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसे किसी वाहन चालक ने लापरवाही से रौंध दिया है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उधर, जुगियाना इलाके में तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दंपति घायल हो गया। महिला को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिंद्रा कालोनी की गली नंबर 1 निवासी रविंदर कुमार ने बताया कि शनिवार रात 10.30 बजे वो अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ एक फंक्शन से लौट रहा था। जुगियाना के पास उक्त आरोपित ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी