लुधियाना में दरिंदगीः अधेड़ ने किया पोती के साथ खेलने आई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

बच्ची आरोपित बलदेव के घर उसकी पोती के साथ खेलने के लिए गई थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने उसके साथ गलत काम कर डाला।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:25 PM (IST)
लुधियाना में दरिंदगीः अधेड़ ने किया पोती के साथ खेलने आई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार
लुधियाना में दरिंदगीः अधेड़ ने किया पोती के साथ खेलने आई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। यहां एक वहशी ने सभी हदें पार कर दी। सीड़ा रोड की हरिकृष्ण विहार कॉलोनी इलाके में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पोती के साथ खेलने आई 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। थाना मेहरबान पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह मल्ली ने बताया कि आरोपित की पहचान बलदेव सिंह (55) के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि आरोपित का घर उनकी गली से आगे दूसरी गली में है। उनकी 8 साल की बेटी आरोपित की पोती के साथ खेलने के लिए उनके घर चली जाया करती थी। 11 अगस्त की शाम 6.30 बजे वह रोते हुए घर आई। उसके पायजामे में खून लगा हुआ था। बच्ची सहमी हुई थी। कई बार पुचकार कर पूछने के बाद उसने बताया कि बलदेव दादा उसे अपनी दुकान में ले गया था। जहां उसे खाने वाली चीज दी। वहीं पर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।

पुलिस ने दर्ज किए बच्ची के बयान

इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि आरोपित का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवा दिया गया है। बुधवार को मैजिस्ट्रेट के सामने उसके धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी