व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पत्नी पर केस

पत्नी द्वारा प्रताड़ित व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना टिब्बा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 05:45 PM (IST)
व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पत्नी पर केस
व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पत्नी पर केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पत्नी द्वारा प्रताड़ित व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना टिब्बा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क निवासी 34 वर्षीय भूषण कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी मां नीलम रानी की शिकायत पर पत्नी मोनिका के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया के उसके तीन बेटे हैं। भूषण उनमें मझला था। उसके तीनों बेटे ई-रिक्शा चलाने का काम करते हैं। 2016 में भूषण की शादी टिब्बा रोड के माया पुरी निवासी मोनिका के साथ हुई थी। उनकी 3 साल की एक बेटी भी है। मगर पिछले एक साल से भूषण और मोनिका के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था। एक महीने से मोनिका अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। इसके चलते भूषण मानसिक तनाव में रहने लगा था। वो मकान की तीसरी मंजिल पर रहता था। शनिवार करीब 11 बजे अपने कमरे में चला गया। दोपहर 1 बजे जब उसकी मां नीलम उसे खाने के लिए जगाने के लिए आई तो पंखे से उसका शव झूलता देखा।

chat bot
आपका साथी