महिला से 20 लाख की ठगी, एक के खिलाफ केस दर्ज

महिला के साथ 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:19 PM (IST)
महिला से 20 लाख की ठगी, एक के खिलाफ केस दर्ज
महिला से 20 लाख की ठगी, एक के खिलाफ केस दर्ज

जासं, लुधियाना : महिला के साथ 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ भूपिदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कोचर मार्केट ईस्ट माडल ग्राम निवासी गिरीश कुमार के रूप में हुई है।

जनता एनक्लेव निवासी तनु सिगला ने अगस्त 2019 में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित ने उससे 10.50 लाख रुपये उधार लिए थे। मगर वह उसके पैसे वापस नहीं कर सका। जिस पर आरोपित में गांव कुलिएवाल में अपना 200 वर्ग गज का एक प्लाट दिखाकर 20 लाख में उसका सौदा तय कर लिया। तनु सिगला ने उसे 9.50 लाख और दे दिए। मगर आरोपित ने वो रकम लेकर प्लाट के जाली कागजात तैयार करके रजिस्ट्री उसके नाम करवा कर उसके साथ धोखाधड़ी कर दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी