दुकान पर बुलाकर पेचकस से किया हमला, चार नामजद

जमीन के एवज में जिस व्यक्ति ने ब्याज पर रुपये दिए उसे ही अपनी दुकान पर बुलाकर पेचकस के कई वार उसके शरीर पर कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:55 PM (IST)
दुकान पर बुलाकर पेचकस से किया हमला, चार नामजद
दुकान पर बुलाकर पेचकस से किया हमला, चार नामजद

जागरण संवाददाता, खन्ना : जमीन के एवज में जिस व्यक्ति ने ब्याज पर रुपये दिए उसे ही अपनी दुकान पर बुलाकर पेचकस के कई वार उसके शरीर पर कर दिए। खन्ना सदर थाना के गांव रसूलड़ा में हुई इस वारदात में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों में मां और बेटा भी शामिल हैं। उनकी पहचान सुखमनवीर सिंह उर्फ सुक्खी और उसकी मां राजविदर कौर दोनों निवासी गांव रसूलड़ा, मलकीत सिंह और बेअंत सिंह के रूप में हुई है।

जगतार सिंह निवासी गुरु हरिकृष्ण नगर खन्ना ने बताया कि सुखमनवीर सिंह को उसने 23 लाख रुपये ब्याज पर लिए हैं। उसके एवज में सुखमनवीर ने सवा दो एकड़ जमीन उसके नाम की थी। 25 नवंबर को सुखमनवीर ने उसे फोन किया। उसने अपनी मां राजविदर कौर, मामा मलकीत सिंह और बेअंत से बात कराई और उसे दुकान पर आने को कहा।

जगतार सिंह अपनी कार में उनकी दुकान पर चला गया। वहां जगतार के पहुंचते ही राजविदर कौर और मलकीत सिंह दुकान से बाहर आ गए। अंदर सुखमनवीर सिंह ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसने पेचकस से उसके शरीर के कईं हिस्सों पर वार किए। जगतार सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वा कर सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया। वहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी