पौधारोपण के प्रति सभी को करें जागरूक: पीयूष

पौधारोपण करना व पौधों की देखभाल करना स्वास्थ्य को ठीक रखने जैसा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM (IST)
पौधारोपण के प्रति सभी को करें जागरूक: पीयूष
पौधारोपण के प्रति सभी को करें जागरूक: पीयूष

संस, लुधियाना : पौधारोपण करना व पौधों की देखभाल करना स्वास्थ्य को ठीक रखने जैसा है, अगर समाज के लोग अधिक से अधिक पौधरोपण करें, उसके साथ ही उनकी संभाल करें तो कई बीमारियों से बच सकते है। उक्त विचार समिति केंद्र ट्रस्ट की ओर मॉल एनक्लेव में पौधारोपण मुहिम के दौरान पीयूष कांत जैन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य एक गंभीर चिता बनता जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गिरावट आ रही है। इसके पीछे पौधारोपण की कमी है, अगर हरेक वर्ग के लोग इससे जुडे़ तो हम सभी कई बीमारियों से बच सकते है। इस दौरान पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पीयूष कांत जैन सहित ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शाम सुंदर खुराना, को-आर्डिनेटर समिति केंद्र रेखा जैन, मधु जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी