तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरपंच की मौत, पत्नी घायल

जालंधर बाईपास के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरपंच की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 11:17 AM (IST)
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरपंच की मौत, पत्नी घायल
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरपंच की मौत, पत्नी घायल

लुधियाना, जेएनएन। जालंधर बाईपास के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सरपंच की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना राहगीरों ने थाना सलेम टाबरी पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार भगवानपुरा जालंधर निवासी सुरजीत सिंह पत्नी सुरिंदर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना की पिंडी गली में दवा लेने आ रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि सुरजीत सिंह गांव भगवानपुरा जालंधर का सरपंच था, उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। वह अकसर कुछ दिनों बाद लुधियाना स्थित पिंडी गली में दवा लेने आया करता था। वीरवार सुबह करीब 11 बजे भी वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर लुधियाना पिंडी गली में दवा लेने आ रहा था। जब वह जालंधर बाईपास हार्डीज वल्र्ड के समीप पहुंचा तो उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुरजीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राहगीरों ने उसकी पत्नी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी