महावीर मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 01:00 AM (IST)
महावीर मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल ने करवाया सुंदरकांड का पाठ
महावीर मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

संस, लुधियाना : गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिदू मंच की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम पंडित अजित दुबे की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ बाला जी का आह्वान किया। श्री सुंदर कांड पाठ का गायन महिला संकीर्तन मंडल की सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, त्रिमिला, मंजू मल्होत्रा, रीटा थापर, ज्योति शर्मा, किरण, संतोष कपिला, नम्रता शर्मा, मंजीत थापर, जीवन, हिना पुरी, चांदनी की ओर से किया गया। सुंदर कांड की समाप्ति पर 108 ज्योतियो से बाला जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा, ओपी त्रिपाठी, सुरेश मनचंदा, विपन थापर, अमित गोयल, सुरेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण सहगल, शिव मूर्ति शर्मा, राघव, जयंत मनचंदा, अनिल वासलय, केशव, सुमंत गोयल आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी