मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगा महिला मोर्चा: सुखप्रीत कौर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:44 AM (IST)
मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगा महिला मोर्चा: सुखप्रीत कौर
मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगा महिला मोर्चा: सुखप्रीत कौर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर, प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका पर चर्चा हुई।

सुखप्रीत कौर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने में उनका अहम योगदान होगा। महिला मोर्चा की सदस्याएं विधानसभा चुनाव से पहले घर घर जाकर महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से अवगत करेंगी। सुखप्रीत कौर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भागेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने कोरोना काल में पूरे देश में बेहतरीन काम किया और जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी करने में अहम योगदान दिया। उ

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान मोना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला मोर्चा के कार्यों से अवगत कराया। बैठक में अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बर्बादी तथा कंगाली के कगार पर ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पंजाब में ड्रग्स माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया, गैंगस्टर माफिया का राज चल रहा है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजाब के 23.34 लाख किसानों के खातों में 2673 करोड़ रूपये डाले गए हैं। किसानों को उनकी इस फसल के मूल्य का सीधा भुगतान उनके खातों में किया गया है।

जिला प्रधान पुष्पेंदर सिगल ने भी सभी नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, महामंत्री दिनेश शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री नीतू खुराना, सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष डा.कनिका जिदल, सतीश कुमार, कांतेंदु शर्मा, मीनू सहगल, ऋतू कौशल, सचिव सुधा खन्ना, लुधियाना महिला मोर्चा की प्रभारी किरण शर्मा, अध्यक्ष मनिदर कौर घुम्मन, मंजू मल्होत्रा, नीलम धवन, जिला महामंत्री हरमनजीत कौर अनमोल, मीणा खोकर, सुनीता शर्मा, बब्बल सोनी, सिमी धीर, मोनिका, संतोष, राजवंत कौर सभी जिलों की अध्यक्षा व पंजाब महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज का त्योहार

मोना जयसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्याओं ने तीज का त्यौहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत व नाच-गाने के साथ पंजाबी बोलियां डालकर सबको तीज की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर महिला मोर्चा कि पूरी टीम के साथ राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर सिद्धू भी पंजाबी गिद्दा किया।

chat bot
आपका साथी