सिविल लाइंस जैन स्थानक में 50 परिवारों को बांटा राशन
लुधियाना भगवान महावीर सेवा सोसायटी ने 51वां राशन वितरण समारोह का आयोजन सिविल लाइन जैन स्थानक के प्रांगण में आयोजित किया।
संस, लुधियाना: चारों जैन संप्रदायों की एकमात्र महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी ने 51वां राशन वितरण समारोह का आयोजन सिविल लाइन जैन स्थानक के प्रांगण में आयोजित किया। इसमें सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार का उच्चारण किया गया। इस दौरान महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जैन महामंत्री, रिचा जैन ने बताया पिछले दो माह से जो परिवार हमारे साथ जुड़े हैं, उन्हें दो महीने का इकट्ठा राशन घर-घर पहुंचाया गया। इसके अलावा सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों का भी राशन की व्यवस्था कर सहयोग किया गया। शनिवार को तीन दानी परिवारों ने सनी जैन की सातवीं पुण्य समृति पर उनके पिता जितेंद्र जैन व माता तरसेम जैन , धर्मपत्नी मोनिका जैन, बेटी व बेटा रिद्धिमा, वैभव, संभव जैन, आशु, दीपाली जैन, उदव, नेहल जैन मैसेर्ज श्रमण जी यांर्स प्राइवेट लिमिटेड परिवार ने राशन वितरण में सेवा निभाई। वहीं स्वर्गीय सेठ मोहन लाल सुराणा व स्व. धनपत देवी सुराणा की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र विजय राज पुत्र वधू विनोद देवी सुराणा, पंकज पिकी, तरुण, ममता, चिराग जैन, मैसर्ज महाराज कलेक्शन व स्व. श्री तरसेम लाल व तृप्ता की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मधुसूदन व पुत्रवधु रजनी परिवार फिल्लौर वालो के सहयोग से 50 परिवारों को राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जैन, महामंत्री रिचा जैन, कोकोषाध्यक्ष कविता जैन ,विनोद देवी सुराणा, पिकी सुराणा जैन, मंजू सिधी ,रमा जैन, शुभ लता जैन ,भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन उपाध्यक्ष राजेश जैन सुनील गुप्ता आदि भी उपस्थित थे। किशोरी लाल स्कूल को दी स्टेशनरी खन्ना: कर्तव्य सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने किशोरी लाल जेठी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 200 कॉपियां और 100 पेन जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रिसिपल सतीश दुआ और मास्टर अजीत खन्ना को दिए। इसके लिए प्रिसिपल सतीश दुआ ने संस्था का धन्यवाद कर उन्हें एक प्रंशसा पत्र भी दिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विक्की साहनेवालिया, रवि हांडा, आशुतोष मैनरो, अमन चौधरी व जिम्मी साहनेवालिया भी मौजूद थे।