जागरण में पूर्वाचली समाज के हजारों लोग होंगे शामिल

जागरण में पूर्वाचली समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:08 AM (IST)
जागरण में पूर्वाचली समाज के हजारों लोग होंगे शामिल
जागरण में पूर्वाचली समाज के हजारों लोग होंगे शामिल

संस, लुधियाना : विधानसभा पूर्वी से पूर्वाचल समाज के हजारों लोग महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 21 फरवरी को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में होने वाले 15वें विशाल जागरण में शामिल होंगे। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 से भोलेनाथ की बरात रवाना होगी।

यह जानकारी पूर्वाचल नेता सितबर सिंह ठाकुर ने महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा की ओर से दिए जागरण का निमंत्रण स्वीकार करते हुए दी। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों ने सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, अकाली नेता विपन सूद काका, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, मुख्य सहयोगी गुलशन बजाज, दीपक बजाज, गुरप्रीत, मनोज हांडा को जागरण में पधारने का निमंत्रण दिया। चेतन बवेजा ने बताया कि जागरण स्थल में पहुंचने पर भक्तों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। लाखों लोगों की मौजूदगी में विश्व विख्यात भजन गायक अमरेन्द्र बॉवी के साथ-साथ एमआर चोपड़ा व प्रदीप साही भोलेनाथ का गुणगान करेंगे। मंच संचालक सुरिंद्र बावा की ओर से किया जाएगा।

जागरण स्थल पर लाखों भक्तों के लिए भोजन व प्रसाद की व्यवस्था होगी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनेगा। वहीं बाल सेना व महिला संकीर्तन मंडल की ओर से शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागरण की सूचना जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के कोने-कोने में सूचना केंद्र खोले गए हैं। इस अवसर पर जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, बन्नी बवेजा, राज कुमार गुप्ता, कर्ण अग्रवाल, योगेश सैणी, अजय अरोड़ा, बलदेव भोला, वासु गर्ग, तरूण कुमार, विवेक रावला, सतीश शर्मा, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, सुरेश खन्ना, रिशू बजाज व अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी