भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा आकर्षण का केंद्र : चेतन बवेजा

ाजपा के पूर्व अध्यक्ष जतिंद्र मितल ने जागरण का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि दल की ओर से सनातन धर्म का किया जा रहा प्रचार व प्रसार प्रशंसनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:49 PM (IST)
भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा आकर्षण का केंद्र : चेतन बवेजा
भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा आकर्षण का केंद्र : चेतन बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्रि पर संत समाज के सानिध्य में 11 मार्च को चहलां स्थित, मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित होने वाले 16वें विशाल जागरण में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच किया जाने वाला रुद्राभिषेक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की स्तुति में भजन पेश किए जाएंगे। ये बात महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जतिंद्र मित्तल को जागरण का निमंत्रण देने के बाद कही। इससे पूर्व महादेव सेवा दल के सदस्यों ने पार्षद मनप्रीत मन्ना, रवि बाली, मनोज झा समाज सेवक आशू राणा, राजवीर सिंह, रवि जयसवाल, नगर निगम के जेई दविन्द्र सिंह राजू, महादेव सेवा दल के सदस्य सतीश शर्मा व सुभाष शर्मा को पारिवारिक सदस्यों सहित जागरण का निमंत्रण व भोले बाबा का स्वरूप भेंट किया।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जतिंद्र मितल ने जागरण का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि दल की ओर से सनातन धर्म का किया जा रहा प्रचार व प्रसार प्रशंसनीय है। दल अध्यक्ष चेतन बवेजा ने जागरण की रुपरेखा बताते हुए कहा कि जागरण स्थल पर महिला व पुरुष भक्तों के लिए बैठने की अलग अलग व्यवस्था होगी। भगवान शिव का दरबार रंग-बिरंगे बंगाली फूलों से सजेगा व किसी कारण जागरण में न पधारने वाले भक्तों को डाक के माध्यम से प्रसाद भेजा जाएगा। वही पंजाब व आसपास के शहरों में खुद महादेव सेवा दल के स्वयंसेवक भक्तों को प्रसाद वितरित करेंगे।

इस अवसर पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासु गर्ग, जय वर्मा, राजीव महाजन, सुरिन्द्र बावा भी उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी