लुधियाना की हरियाली पर चोरों की नजर, माफिया ने कर दी पेड़ों की छंटाई, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसर मौन

लकड़ी चोरों ने लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कालोनियों में पेड़ों की छंटाई के नाम पर लकड़ी गायब करनी शुरू कर दी। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अभी तक शहर में पेड़ों की छंटाई का ठेका किसी भी कंपनी को नहीं दिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:33 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:33 PM (IST)
लुधियाना की हरियाली पर चोरों की नजर, माफिया ने कर दी पेड़ों की छंटाई, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसर मौन
लुधियाना शहर की हरियाली पर लकड़ी चोरों की नजर। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। सर्दियां आते ही लुधियाना शहर की हरियाली पर लकड़ी चोरों की नजर लग जाती है। लकड़ी चोर शहर में लगे पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां काट देते हैं और लकड़ी लेकर निकल जाते हैं। जब कोई उनसे पेड़ों को काटने के बारे में पूछता है तो उनका जवाब होता है कि वह नगर निगम या इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से आए हैं। खास बात यह है कि लकड़ी चोरों को यह पता होता है कि जिस जगह वह पेड़ काट रहे हैं वह नगर निगम के अधीन है या इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधीन है।

लकड़ी चोरों ने लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कालोनियों में पेड़ों की छंटाई के नाम पर लकड़ी गायब करनी शुरू कर दी। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अभी तक शहर में पेड़ों की छंटाई का ठेका किसी भी कंपनी को नहीं दिया है। ट्रस्ट की कालोनियों में पेड़ों की छंटाई करने वालों की शिकायत इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों को भी दे दी गई इसके बावजूद अफसर मौन हैं। जिससे लकड़ी चोरों के साथ अफसरों की मिली भगत होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

लुधियाना इंप्रूमेंट ट्रस्ट हर साल अपनी 31 कालोनियों में पेड़ों की छंटाई का ठेका देता है। लेकिन इस बार अभी तक ट्रस्ट ने यह ठेका किसी भी कंपनी को नहीं दिया है।

इसके बावजूद कालोनियों में पेड़ों की छंटाई का काम लगातार चल रहा है और अफसर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लकड़ी चोर छंटाई करते वक्त पेड़ों की टहनियों को नीचे से काट रहे हैं जो कि पेड़ों के लिए खराब है। शहीद भगत सिंह नगर में लकड़ी चोर सुबह सुबह आकर पेड़ों की छंटाई कर देता है और बड़ी लकड़ियों को लेकर चला जाता है जबकि पत्ते वहीं छोड़कर जा रहा है।

मामले काे लेकर शिकायत दायर

स्थानीय निवासी प्राणनाथ भाटिया, अरविंद शर्मा व अन्य ने इस मामले में लोकल बाडीज डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को शिकायत भी कर दी। लेकिन अभी तक लकड़ी चोरों के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्हें मिली है और अफसरों को इस मामले में जांच करने को कह दिया है।

chat bot
आपका साथी