वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित

जमालपुर की एलआइजी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बांसल व गर्ग परिवार द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर संस्थापक सावित्री देवा की अगुआई में करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:09 PM (IST)
वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित
वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति प्रतिष्ठापित

संसू, लुधियाना : जमालपुर की एलआइजी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बांसल व गर्ग परिवार द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर संस्थापक सावित्री देवा की अगुआई में करवाई गई। इस मौके पर यजमान के तौर पर नरेश बांसल, सुलोचना बांसल व विपन गर्ग ने विधिवत पूजा करवाई। इस दौरान पंडित दिनेश कुमार द्वारा सर्व प्रथम मां दुर्गा की मूर्ति को मंत्रोचरण कर पंचा अमृत स्नान करवाया। उसके बाद गणपति जी का पूजन कर मां दुर्गा की मूर्ति को मंदिर में बने स्थान पर स्थापित किया।

मां भगवती के श्लोक उच्चारण कर मां दुर्गा के प्रत्येक अंग की पूजा अर्चना करवा उसकी प्राण प्रतिष्ठा करवाई। मां दुर्गा की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के प्रांगण में हवन यज्ञ करवाया गया।और जिसके बाद मंदिर की मंडली द्वारा मां भगवती का संकीर्तन कर सुंदर भेट गाकर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं भाव विभोर किया।

इस मौके पर मंदिर संस्थापक माता सावित्री देवा, नरेश कुमार बांसल, सुलोचना बांसल, विपन गर्ग, सुनैना बांसल, शिव नारायण गर्ग, रोशनी गर्ग, कमलेश शर्मा, रजनी शर्मा, रानी मकोल, बाला सिगला, सुमन गोयल, मीरा गर्ग, रोहित गर्ग, नेहा गर्ग, पप्पा गर्ग, सन्नी गर्ग सहित कई श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी