दीवान टोडर मल्ल रसोई ने लुधियाना साबुन बाजार में शुरू किया 10 रुपये थाली वाला बूथ

श्री हिन्दू न्याय पीठ दीवान टोडर मल्ल रसोई के जरिये शहर में जरूरतमंदों को 10 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध करवा रही है। हिंदू न्याय पीठ ने शहर में पांच बूथ खोले हैं जहां पर 10 रुपये में खाना मिलता है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:56 PM (IST)
दीवान टोडर मल्ल रसोई ने लुधियाना साबुन बाजार में शुरू किया 10 रुपये थाली वाला बूथ
शहर में जरूरतमंदों को 10 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध करवा रही है। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। श्री हिन्दू न्याय पीठ दीवान टोडर मल्ल रसोई के जरिये शहर में जरूरतमंदों को 10 रुपये में भरपेट खाना उपलब्ध करवा रही है। हिंदू न्याय पीठ ने शहर में पांच बूथ खोले हैं जहां पर 10 रुपये में खाना मिलता है। पांचवां बूथ साबुन बाजार में शुरू किया गया। साबुन बाजार में पांचवें बूथ का उद्घाटन पार्षद राकेश पराशर, प्रधान विनोद जैन और कमल गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। इस बूथ पर लोगों को भर पेट भोजन मिलेगा।

बूथ की सेवा का प्रभार विनोद जैन, विजय जैन, रमेश जैन ने अपने पिता स्व. हरि राम की याद में लिया है। विनोद जैन व उनके परिवार ने दीवान टोडर मल्ल रसोई के कन्वीनर अशोक धीर से प्रेरित होकर इसकी जिम्मेदारी ली है। हिन्दू न्याय पीठ के कार्यकर्ता अतुल शर्मा परिवार ने बूथ के लिए स्थान व सेवादार उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली। न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने विनोद जैन, विजय जैन, रमेश जैन व अतुल शर्मा परिवार की तरफ से बूथ के लिए स्थान व सेवादार की व्यवस्था करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीवान टोडर मल्ल रसोई की तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई बूथों के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे गरीब वर्ग के लोगों को सस्ता व पौष्टिक भोजन मिलता है।

यह भी पढ़ें-Vivah Muhurat 2021: शादियाें के सीजन काे लेकर बाजार में उत्साह, होटल-पैलेस हाउसफुल; जानिये दिसंबर-जनवरी के शुभ मुहूर्त

शहर में पहले से चल रहे 4 बूथ

रसोई के कन्वीनर अशोक धीर ने बताया कि इससे पूर्व न्याय पीठ की तरफ से चार बूथ सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर विनोद जैन,विजय जैन,रमेश जैन, योगेश गुप्ता,दीपक सचदेवा,मोहिन्द्र खुराना,अशोक बजाज,सुभाष बांसल,कमल गुप्ता सहित अन्य ने भी दीवान टोडर मल्ल रसोई की तरफ से किए जा रहे मानवता की सेवा के कार्य में योगदान देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें-CM ने लुधियाना के आटाे चालकाें काे दी जुर्माना माफी, आरटीए दफ्तर चालान कोर्ट भेजने की तैयारी में जुटा; जानें मामला

chat bot
आपका साथी