लुधियाना के फोकल प्वाइंट में फैक्ट्री वर्कर को अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

महिला ने पुलिस को बताया कि वह फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में लेबर है। 13 मार्च की शाम करीब 730 बजे वह फैक्ट्री में अकेली थी। तभी वहां आरोपित आया। वह फैक्ट्री में बिजली का काम करता है। उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:50 PM (IST)
लुधियाना के फोकल प्वाइंट में फैक्ट्री वर्कर को अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में महिला से दुष्कर्म हुआ है।

लुधियाना, जेएनएन। फोकल प्वाइंट की फैक्ट्रियों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। यहां स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला से बिजली का काम करने वाले एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और धमकी देकर भाग निकला। महिला ने अपने परिवार के साथ जाकर थाना मोती नगर की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने ढोलेवाल के रहने वाले आरोपित रजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में लेबर का काम करती है। 13 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्री में अकेली थी। तभी वहां आरोपित आया जो की फैक्ट्री में ही बिजली का काम करता है। उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे किसी को ना बताने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार महिला को आरोपित ने किसी को ना बताने के लिए धमकाया था। जब उसने घटना के बारे में परिवार को बताया तो वह उसे लेकर शिकायत दर्ज करवाने थाने में पहुंचे। पुलिस ने तुरंत आरोपित को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में टेका माथा, 2015 में यहीं हुआ था पावन स्वरूप चोरी

chat bot
आपका साथी