लुधियाना में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलटी, दोस्त को छोड़कर अकेले घूमने निकले युवक की मौत

युवक की पहचान अमरपुरा के रहने वाले 19 वर्षीय संजम अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में संजम के पिता गगन अरोड़ा ने बताया कि वह शनिवार की रात दोस्तों के साथ खाना खाकर वापस घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:22 PM (IST)
लुधियाना में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलटी, दोस्त को छोड़कर अकेले घूमने निकले युवक की मौत
शनिवार देर रात चंडीगढ़ रोड स्थित रामगढ़ चौकी के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलट गई।

लुधियाना, जेएनएन। शनिवार देर रात चंडीगढ़ रोड स्थित रामगढ़ चौकी के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क पर दो से तीन बार पलटी खाई। हादसे में जख्मी कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके कुछ समय बाद पुलिस पोस्ट रामगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

जान गंवाने वाले युवक की पहचान अमरपुरा के रहने वाले 19 वर्षीय संजम अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में संजम के पिता गगन अरोड़ा ने बताया कि वह शनिवार की रात दोस्तों के साथ खाना खाकर वापस घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

दोस्तों के साथ खाना खाकर घर के लिए निकला था संजम

अस्पताल में संजम के दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर उनके साथ खाना खाने आता था। शनिवार की रात वह खाना खाकर घर के लिए निकला। रास्ते में वह घर जाने से पहले अकेले ही गाड़ी में घूमने निकल गया। लौटते समय रफ्तार तेज होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क पर कई पलटी खा गई, जिससे घायल संजम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी