लुधियाना में युवक की बेरहमी से हत्या, पहचान मिटाने को पत्थर से कुचला चेहरा.. लेकिन हत्यारों ने कर दी ये गलती

लुधियाना के साहनेवाल में एक युवक की बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक की पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा पत्थर के साथ बेरहमी से कुचल दिया। इसके बाद हत्यारों ने लाश को दफन करने की कोशिश भी की।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:08 AM (IST)
लुधियाना में युवक की बेरहमी से हत्या, पहचान मिटाने को पत्थर से कुचला चेहरा.. लेकिन हत्यारों ने कर दी ये गलती
लुधियाना के साहनेवाल में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया।

लुधियाना, जेएनएन। साहनेवाल में एक युवक को वीरान जगह ले जाकर बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले कपड़े से उसका गला दबाया। उसके बाद पहचान मिटाने के लिए पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया। उसके ऊपर आस पास पड़ा मलवा डाल कर दबा भी दिया। मगर मृतक की एक बाजू बाहर ही रह गई। घटना का तब पता चला, जब उस इलाके में खेल रहे बच्चों ने शव की बाजू देख कर शोर मचाया। वहां जमा हुए लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची थाना साहनेवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः Road Accident in Punjab : लुधियाना से बठिंडा जा रही बस का बरनाला में एक्सीडेंट, 15 लोग घायल

पुलिस के लिए सबसे पहले शव की पहचान कराने की चुनौती है। जिसके लिए पुलिस वारदात वाली जगह के आस पास पड़ते इलाकों से मृतक संबंधी जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू किए हैं। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार वो जगह थापर फैक्ट्री की है, जो सालों से बंद पड़ी है। उस इलाके में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक उनकी गेंद उस फैक्ट्री के खुले मैदान में चली गई। उसे तलाशते हुए जब वाे अंदर आए तो एक जगह मिट्टी के नीचे से निकले व्यक्ति के हाथ को देख कर वो लोग डर गए और उन्होंने शोर मचा दिया। दोपहर बाद 3 बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि जुगियाना इलाके में बंद पड़ी उस फैक्ट्री के प्लाट में 25 साल के युवक का शव पड़ा है।  

यह भी पढ़ेंः लुधियाना में सिस्टम फिर शर्मसार...10 दिन पहले पार्क में डिलीवरी, अब सिविल अस्पताल के लेबर रूम के बाहर बच्चे का जन्म

पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर चेक किया तो पाया कि मृतक के गले में कपड़ा लिपटा पड़ा था। उसी से उसकी हत्या हुई लग रही थी। वहीं पास में लहूलुहान एक पत्थर पड़ा था, जिससे उसके चेहरे की पहचान मिटाने के लिए उसे कुचला गया था। मृतक के नीले रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी है। बलविंदर सिंह ने कहा कि शव की पहचान के लिए उन सभी थानों से लिस्ट मंगाई गई है, जिनमें इस उम्र के युवकों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। आस पास के इलाकों में मुनादी व अनाउंसमेंट भी कराई जा रही है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी