लुधियाना में फर्जी दस्तावेज से कराई महिला शराब तस्कर की जमानत, अदालत में हुआ भंडाभोड़

सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरू बंदा की प्रियंका को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत के लिए अदालत में पेश हुई महिला ने खुद को शिमला पुरी के सतगुरु नगर की गली नंबर 8 निवासी भूपिंदर कौर पत्नी लाल सिंह बताते हुए दस्तावेज जमा कराए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:52 PM (IST)
लुधियाना में फर्जी दस्तावेज से कराई महिला शराब तस्कर की जमानत, अदालत में हुआ भंडाभोड़
लुधियाना में फर्जी दस्तावेज से महिला तस्कर की जमानत करवाई गई है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार महिला की जमानत देने के लिए आई एक महिला ने अदालत में फर्जी दस्तावेज जमा करा दिए। जिसके आधार पर उसकी जमानत हो गई। मगर उनकी कलई तब खुली, जब वह महिला अदालत में पेश हो गई, जिसके नाम के वो दस्तावेज जमा कराए गए थे। अब अदालत के निर्देश पर थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने सलेम टाबरी के माेहल्ला पीरू बंदा निवासी प्रियंका पत्नी गौरव और उसकी अज्ञात जमानती महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ सुखपाल सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर, 2017 में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरू बंदा की प्रियंका को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत के लिए अदालत में पेश हुई महिला ने खुद को शिमला पुरी के सतगुरु नगर की गली नंबर 8 निवासी भूपिंदर कौर पत्नी लाल सिंह बताते हुए दस्तावेज जमा कराए थे। जनकपुरी निवासी निशा पत्नी संजय ने उसके दस्तावेजों को अदालत में सही होने संबंधी तस्दीक किया। मगर आरोपित प्रियंका की जमानत होने के बाद अदालत पहुंची महिला ने बताया कि वह भूपिंदर कौर है। उसने किसी की जमानत के लिए अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए बल्कि उसके नाम पर अदालत में दस्तावेज जमा कराने वाली महिला ने उसका नाम इस्तेमाल करके अदालत को गुमराह किया है। उसके द्वारा लगाए गए सभी दस्तावेज फर्जी हैं। किसी व्यक्ति ने उसके नाम पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। उसके आधार पर उसके प्लाट का फर्जी बैनामा भी बनवा लिया। जिससे आरोपित की जमानत कराई गई।

सुखपाल सिंह ने कहा कि आरोपित महिलाओं की तलाश जारी है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी