लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, उत्तराखंड के युवक ने की खुदकुशी

जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात तुलसा रानी का पति जब काम से घर नहीं लौटा तो वह अपने भाई के साथ उसे ढूंढ़ने निकल गई। दोनों पैदल ही गिल चौक के नजदीक जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने तुलसा को टक्कर मार दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:35 PM (IST)
लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, उत्तराखंड के युवक ने की खुदकुशी
लुधियाना के गिल चौक के नजदीक ट्रक की टक्कर से तुलसा रानी की मौत हो गई।

लुधियाना, जेएनएन। गिल चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई जबकि पंचशील कालोनी व कंगनवाल रुद्रा एन्क्लेव में में दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला लेबर कॉलोनी की तुलसा रानी (35) है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात तुलसा रानी का पति जब काम से घर नहीं लौटा तो वह अपने भाई के साथ उसे ढूंढ़ने निकल गई। दोनों पैदल ही गिल चौक के नजदीक जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने तुलसा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में तलुसा को को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंचशील कॉलोनी व कंगनवाल रुद्रा एन्क्लेव में दो युवकों ने की खुदकुशी

उधर, फिरोजपुर रोड पंचशील कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम दिनेश सिंह (23) है। थाना सराभा नगर के हेड कांस्टेबल साहिब सिंह ने बताया कि दिनेश मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था। वह होटल में वेटर का काम करता था। शनिवार देर शाम पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया कि दिनेश का कमरा अंदर से बंद है और उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा तो अंदर दिनेश का शव पंखे की कुंडी से मफलर के सहारे लटक रहा था। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

इसी तरह कंगनवाल रुद्रा एन्क्लेव में बलकेश कुमार नाम के युवक ने चुन्नी के सहारे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। थाना साहनेवाल के हेड कांस्टेबल तिलकराज ने बताया कि बलकेश माता-पिता व पत्नी के साथ रहता था और किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। खुदकुशी के कारण का अभी पता नही चला है। बलकेश की चार साल पहले शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं था।

chat bot
आपका साथी