Ludhiana Weather Update : लुधियाना में हवाओं ने गर्मी से लोगों को दिलाई राहत, सुबह 30 डिग्री रहा पारा

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शनिवार सुबह हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। विभाग के पूर्वानुमान की माने तो रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:49 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में हवाओं ने गर्मी से लोगों को दिलाई राहत, सुबह 30 डिग्री रहा पारा
लुधियाना में हवाओं ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में शनिवार सुबह हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सुबह से ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। जिससे धूप की चुभन के बीच राहत महसूस हो रही थी। सुबह पारा अभी अन्य दिनों के मुकाबले कम रहा। पारा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो दोपहर 12 बजे से धूप के तेवर सख्त होंगे और तपिश लोगों को झुलसाएगी। वहीं विभाग के पूर्वानुमान की माने तो रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

बता दें कि वीरवार शाम को हुई बारिश से शहर में मौसम का मिजाज बदल गया था। हवा में ठंडक घुल गई थी, जिससे लोगों को रात में गर्मी से राहत मिली। रात में ठंड का अहसास हो रहा था। लेकिन शुक्रवार जैसे ही दिन चढ़ा तो मौसम एकाएक बदल गया। सुबह ही सूरज ने तल्ख तेवर दिखाए। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि इस दौरान हवा चलने से राहत मिल रही थी।

घराें से बाहर कम ही निकल रहे लाेग

गर्मी के माैसम में लाेग घराें से बाहर कम ही निकल रहे हैं। पंजाब में काेराेना के चलते भी बाजाराें में लाेग कम ही आ रहे हैं। लुधियाना में काेराेना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा शहर की सड़काें पर ट्रैफिक भी कम ही दिख रहा है। लाेग कम ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं बाजाराें में भी चहल-पहल कम हाे गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी