Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से निकली तेज धूप, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर तेज धूप रहेगी। शाम चार बजे के बाद बादल फिर से शहर में दस्तक दे सकते हैं। जिसके बाद शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:51 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से निकली तेज धूप, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम
Ludhiana Weather Update लुधियाना में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update शहर में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ही तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही हवा भी बंद थी। धूप के तेवर तल्ख होने की वजह से राहगीर परेशान दिखे। राहगीर पसीने से भीगे हुए थे। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर तेज धूप रहेगी। गाैरतलब है कि इस बार पंजाब में जमकर मानसून बरसने से लाेगाें काे गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले राज्य में कम बारिश हाेती थी।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: पंजाब की सियासत में फिर आएगी गर्माहट, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कल लुधियाना आएंगे

रविवार को बादल छाए रहेंगे

शाम चार बजे के बाद बादल फिर से शहर में दस्तक दे सकते हैं। इसके बाद शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं रविवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। बता दें कि मानसून अब विदाई ले लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27-28 सितंबर तक पंजाब से चला जाएगा। जाने से पहले एक बार जमकर बरसेगा। पंजाब में हाे रही बारिश फसलाें के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- Punjab New Cabinet: गुरकीरत कोटली के मंत्री बनने पर गदगद खन्ना के कांग्रेसी, इंटनेट मीडिया पर लगी बधाइयां देने वालों की झड़ी

सितंबर में मानसून जमकर बरसा

बता दें कि इस बार सितंबर में मानसून जमकर बरसा है। लुधियाना में अकेले सितंबर में ही करीब 330 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि सितंबर की सामान्य बारिश 101 मिलीमीटर है। जबकि अभी सितंबर को खत्म होने में पांच दिन और है। ऐसे में संभावना हैं कि बारिश का आंकड़ा 350 मिलीमीटर के पार हो जाएगा। इस बार पिछले कई सालाें का रिकार्ड टूटने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Punjab New Cabinet: लुधियाना को नई कैबिनेट में एक और स्थान मिला, आशु के साथ काेटली भी बनेंगे मंत्री

chat bot
आपका साथी