Ludhiana Weather Update: लुधियाना में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह पांच बजे से ही शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे के करीब बारिश तेज हो गई। बारिश के दौरान सुबह शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:10 AM (IST)
Ludhiana Weather Update:  लुधियाना में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट
Ludhiana Weather Update: लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई।

लुधियाना, जेएनएन। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लो प्रेशर एरिया की वजह से लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह पांच बजे से ही शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई थी। सुबह नौ बजे के करीब बारिश तेज हो गई। बारिश के दौरान सुबह शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सामान्य दिनों में सुबह नौ बजे के करीब तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

सुबह सुबह हुई इस बारिश की वजह से ठिठुरन का एहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दोपहर तक बादल छाए रहेंगे और बारिश रुक रुक कर जारी रहेगी। वहीं, इससे पहले वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहें और सारा दिन हल्की हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ दी है। वहीं, बारिश होने से  तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय मौसम ठंठा होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी