Ludhiana Weather Update: लुधियाना में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Ludhiana Weather Update लुधियाना में मंगलवार सुबह मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिले। सुबह तेज धूप और गर्मी रही। दोपहर होते होते बादलों ने डेरा जमा लिया और डेढ़ बजे से बादल बरसने लग गए। जिससे मौसम सुहावना हो गया।।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:45 PM (IST)
Ludhiana Weather Update: लुधियाना में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Ludhiana Weather Update: लुधियाना में मंगलवार सुबह मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिले।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में मंगलवार सुबह मौसम के अलग अलग रूप देखने को मिले। सुबह तेज धूप और गर्मी रही। दोपहर होते होते बादलों ने डेरा जमा लिया और डेढ़ बजे से बादल बरसने लग गए। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चल रही थी।

हवा की रफ्तार करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम तक मौसम का मिजाज भीगा भीगा रहेगा। बारिश होने से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 20 अप्रैल मंगलवार से पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में धूल भरी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। उधर, किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। क्योंकि सूबे में कई जिलों में गेहूं की कटाई चल रही है। इससे पहले वीरवार को दिन में धूल भरी तेज हवाएं चली। हालांकि तेज धूप ने लोगों को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी