Ludhiana Weather Update : लुधियाना के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू, ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शनिवार सुबह नौ बजे से मानसून बरसना शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से ठंड का एहसास भी होने लगा है। पारा भी सुबह 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:48 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू, ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
Ludhiana Weather Update लुधियाना के कई इलाकों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update लुधियाना में मानसून की विदाई होने वाली है। छह अक्टूबर को मानसून विदा हो जाएगा। इससे पहले की मानसून लौटे, वो एक बार फिर से बरस कर लोगों को सराबोर कर रहा है। लुधियाना में शनिवार सुबह नौ बजे से मानसून बरसना शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से ठंड का एहसास भी होने लगा है। पारा भी सुबह 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस तरह से मौसम के मिजाज लग रहे हैं, उसके मुताबिक आज दिन भर बारिश जारी रह सकती है। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं चलने की वजह से सुबह ठिठुरन भी महसूस हो रहा थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश और बादल छाएं रहने की संभावना है। बता दें कि अक्टूबर में हो रही बारिश धान के लिए सही नहीं है।

यह भी पढ़ें-  Schools Admission: लुधियाना में नर्सरी में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें किस स्कूल में कितनी सीटें

बारिश से धान की कटाई हाे सकती है प्रभावित

विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी। वहीं बारिश होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि बारिश होती है तो धान की कटाई प्रभावित होगी। काेराेना संकट व किसान आंदाेलन के चलते पहले ही लेबर नहीं मिल रही है। अगर आगे भी बारिश जारी रही ताे फसल काे नुकसान भी पहुंच सकता है। पंजाब में इस बार मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले सालाें के मुकाबले इस बार जमकर बारिश हाे रही है। इससे लाेगाें काे भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इसके साथ ही माैसमी बीमारियां भी कम हाे रही है। अस्पतालाें में इस बार कम मरीज आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Today 2nd October 2021 : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल आज लुधियाना दौरे पर, जानिए और क्या खास है आज

chat bot
आपका साथी