Weather Update Ludhiana : लुधियाना में बढ़ने लगी ठंड, 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Weather Update Ludhiana लुधियाना में सुबह ठिठुरन महसूस होने लगी है। बुधवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। पिछले एक हफ्ते में चार डिग्री सेल्सियस तक पारे में गिरावट आ चुकी है। शहर का वायु प्रदूषण 227 एक्यूआई तक पहुंच गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 09:27 AM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में बढ़ने लगी ठंड, 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
Weather Update Ludhiana लुधियाना में धीरे-धीरे ठंड जोर पकड़ने लगी है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Update Ludhiana लुधियाना में धीरे-धीरे ठंड जोर पकड़ने बढ़ने लगी है। पारे में लगातार कमी आ रही है। सुबह ठिठुरन महसूस होने लगी है। बुधवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। पिछले एक हफ्ते में चार डिग्री सेल्सियस तक पारे में गिरावट आ चुकी है। वहीं शहर का वायु प्रदूषण 227 एक्यूआई तक पहुंच गया है, जो कि सेहत के लिए सही नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआई ठीक होता है, वहीं 51 से 100 के बीच एक्यूआई औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा आईक्यू खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहेगा। नवंबर के आखिरी हफ्ते में बारिश की संभावना है। जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- जैन कालोनी डाबा रोड में जागरण चार दिसंबर को

लुधियाना में श्री खाटू श्याम सेवा संघ की ओर से सातवां विशाल मां भगवती जागरण के लिए मीटिंग रखी गई। जागरण की मीटिंग पंडित कन्हैया की अगुवाई में हुई। मीटिंग में माता के जागरण की चार दिसंबर को विजय इंद्र नगर (जैन कालोनी) डाबा रोड में श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा। विशेष रूप से मां के दरबार मे पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, सुखबीर बादल के मुख्य सलाहकार चंद्रभान चौहान, पार्षद ससुर निर्मल सिंह एसएस, पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा, पार्षद सोनिया शर्मा, पार्षद रखविन्दर सिंह गाबड़िया, पूर्व पार्षदपति ठाकुर विश्वनाथ प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र शर्मा पहुंचेंगे,जिन्हें आयोजकों द्वारा निमंत्रण पत्र दे दिया गया है। संघ के सदस्यों ने बताया कि माता की पवित्र ज्योति मां ज्वाला जी से लाई जाएगी। माता का विशाल भवन देखने योग्य होगा। जागरण में विशाल शैली ( पटियाला वाले) और नन्हा मुन्ना गायक कुश कन्हैया (मुल्लापुर वाले) द्वारा माता का गुणगान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी