Ludhiana Weather Update : लुधियाना में बढ़ने लगी ठंड, सुबह आठ बजे 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

Ludhiana Weather Update लुधियाना में अब पारा गिरने लगा है। धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। तड़के सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। सोमवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि इस दौरान धूप भी खिली थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 08:48 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:48 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में बढ़ने लगी ठंड, सुबह आठ बजे 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
लुधियाना में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में अब पारा गिरने लगा है। धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। तड़के सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। सोमवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि इस दौरान धूप भी खिली थी। इसके बावजूद भी ठिठुरन महसूस हो रही थी। वहीं शहर का वायु प्रदूषण 242 एक्यूआई तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआई अच्छा होता है, जबकि 51-100 एक्यूआई औसत होता हैं। वहीं 101-200 मॉडरेट, 201 से 300 खराब, 301 से 400 ज्यादा खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।

बता दें कि अगले सप्ताह से पंजाब में ठंड बढ़ जाएगी। लुधियाना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान 2 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। पंजाब में धान की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है और अब गेहूं की बिजाई चल रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पंजाब में 60 प्रतिशत एरिया में बिजाई भी पूरी हो जाएगी।

दूसरी तरफ लुधियाना में किसानों की ओर से पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पतालों में अस्थमा के मरीज पहुंच रहे हैं। किसानों द्वारा धान की पराली जलाए जाने की वजह से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं पराली जलाने से जिले में शाम व सुबह स्माग बन जाती है। स्माग के चलते लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश ही स्माग से राहत दिला सकती है।

chat bot
आपका साथी