Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से छाए बादल, दिन में हो सकती है तेज बारिश

लुधियाना में सोमवार सुबह ही बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिन में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे पारा गिरेगा। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:06 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:06 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह से छाए बादल, दिन में हो सकती है तेज बारिश
लुधियाना में आज दिन में तेज बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मानसून के एक्टिव होने से लुधियाना में सोमवार सुबह ही बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। काले घने बादलों के मिजाज से ऐसा लग रहा जैसे कभी भी बरस जाएंगे। सुबह पारा भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिन में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे पारा गिरेगा। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। अब देखते हैं कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या नहीं

गुरदासपुर, जालंधर व आसपास के जिलों में आज हाे सकती है भारी बारिश

विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, नवाशहर, होशियारपुर, जालंधर, चंडीगढ़ व आसपास के जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन तीन दिनों में रिकॉर्ड बारिश हो सकती है, खासकर लुधियाना में। ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों को आगाह किया है कि मौसम के मिजाज को देखकर ही घर से निकले। वहीं किसानों को भी सतर्क किया गया है कि बारिश की संभावना को देखते हुए खेतो में सिंचाई से परहेज करें। क्योंकि अधिक मात्रा में फसलों के लिए खेतों में पानी का खड़ा होना नुकसानदेह हो सकता है।

कर्मी हड़ताल पर, आज नहीं चलेंगी सरकारी बसें

लुधियाना। सरकारी बसों के कांट्रैक्ट कर्मचारी सोमवार सुबह से हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके चलते सरकारी बसें नहीं चलेंगी। बस कर्मचारी यूनियन के दिलीप सिंह, सुरेश सूद व जसवीर सिंह ने कहा कि बस कर्मचारियों की मांगें वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के सभी कर्मचारी बस डिपो में मीटिंग कर मांग पत्र सौंपेंगे। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। वहीं प्राइवेट बसों का परिचालन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Chikungunya Case in Ludhiana : लुधियाना में 3 साल बाद चिकनगुनिया का मरीज मिला, सेहत विभाग अलर्ट

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सिधवां नहर में गिरी, दिल्ली की युवती समेत 3 की मौत

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में पता पूछने के बहाने महिला की चेन झपटी, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने नूरवाला रोड पर की वारदात

chat bot
आपका साथी