Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह ही बादलों ने जमाया डेरा, शाम को बूंदाबांदी की संभावना

Ludhiana Weather Update लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी बादलों ने डेरा जमा रखा है। सुबह करीब साढ़े सात बजे धूप थी लेकिन उसके बाद मौसम बदल गया। बादलों के आने से गर्मी से राहत मिली। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:22 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:22 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में सुबह ही बादलों ने जमाया डेरा, शाम को बूंदाबांदी की संभावना
लुधियाना में सुबह-सुबह बादलों ने जमाया डेरा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी बादलों ने डेरा जमा रखा है। सुबह करीब साढ़े सात बजे धूप थी, लेकिन उसके बाद मौसम बदल गया। बादलों के आने से गर्मी से राहत मिली। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सुबह पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दिन में बादलों और धूप के बीच के आंख मिचौली का खेल जारी रहेगा। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। कल भी बादल छाए रह सकते हैं।

लुधियाना व सरहिंद में मकान गिरने से तीन की हुई थी मौत

बुधवार काे लुधियाना व सरहिंद में मकान गिरने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। पटियाला के गांव दूधनसाधां निवासी पिंटू राम मजदूरी करता है। उसके पांच बच्चे हैं। मंगलवार काे बारिश से वह घर पर ही था और रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह पांच बजे अचानक मकान की छत गिर गई थी।

यह भी पढ़ें- नगर निगम टीम ने जीटी रोड पर ढहाए कब्जे

म की टीमों ने वीरवार को शहर में कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण को गिरा दिया। जोन ए और डी की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीमों के साथ पुलिस भी मौजूद थी। कुछ दिन पहले हुई नगर निगम हाउस की बैठक में शहर में अवैध निर्माण का मुद्दा उठा था। मेयर व निगम कमिश्नर ने इस पर सख्ती करने के संकेत भी दिए थे। निगम की जोन डी की टीम ने बीआरएस नगर के ई ब्लाक में रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से की जा रही व्यवसायिक गतिविधियों को निशाने पर लिया। अवैध तरीके से बनाई चार दुकानों को गिरा दिया। ओरिएंट सिनेमा के पास नक्शे के विपरीत बनाए जा रहे एक बूथ पर भी कार्रवाई की गई। कैलाश चौक में ¨पडी हाउस के पास अवैध व्यवसायिक इमारत पर भी कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी