Ludhiana Weather Update : लुधियाना में ठंड जोर पकड़ने लगी, शनिवार को पारा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर आया

Ludhiana Weather Update लुधियाना में पारा गिरने के साथ-साथ ठंड बढ़ने लग गई है। धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास हो रहा था। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह से दिन व रात के तापमान में काफी कमी आ जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:22 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 09:22 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में ठंड जोर पकड़ने लगी, शनिवार को पारा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर आया
Ludhiana Weather Update लुधियाना में ठंड बढ़ने लग गई है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Update लुधियाना में ठंड जोर पकड़ने लगी है। पारा गिरने लगा है। शनिवार सुबह पारा गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सुबह कोहरा भी छाया हुआ था। धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं अब ठंड भी बढ़ने लग गई है। उधर, जबकि शहर में एक्यूआई 230 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतना अधिक एक्यूआई सेहत के लिए घातक है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह से दिन व रात के तापमान में काफी कमी आ जाएगी। विभाग के पूर्वानुमान की माने तो अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले सप्ताह भी मौसम साफ रहेगा।

पंजाब में धान की कटाई लगभग पूरी

बता दें कि अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान 2 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। बता दें कि पंजाब में धान की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है और अब गेहूं की बिजाई चल रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पंजाब में 60 प्रतिशत एरिया में बिजाई भी पूरी हो जाएगी।

धान की पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण

वहीं दूसरी तरफ किसानों द्वारा धान की पराली जलाए जाने की वजह से पंजाब में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। उसकी वजह से पंजाब में स्माग बन गई है। स्माग के चलते लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश ही स्माग से राहत दिला सकती है। पंजाब में इस बार जमकर बारिश हुई है। दीवाली के बाद भी पटाखों के धुएं से हवा खराब हो गई थी। लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत आ रही थी।

chat bot
आपका साथी