Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सर्द सुबह से रविवार की शुरुआत, छुट्टी वाले दिन घरों में दुबके लोग

Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में पिछले चार दिनों की तरह रविवार को भी सूर्य देव ने दर्शन नही दिए। सुबह से ही जिले में कड़ाके की ठंड है। इस दौरान हलकी धुंध भी छाई रही। दोपहर के समय हलकी धूप निकलने के आसार हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:47 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:47 AM (IST)
Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सर्द सुबह से रविवार की शुरुआत, छुट्टी वाले दिन घरों में दुबके लोग
लुधियाना में पिछले चार दिनों से धूप नहीं निकल रही है।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में रविवार की शुरुआत सर्द सुबह से हुई। छुट्टी वाले दिन धूप न निकलने से लोग घरों में ही कैद होने के मजबूर हो गई। शनिवार की तरह  रविवार को भी सूर्य देव ने दर्शन नही दिए। सुबह से ही जिले में कड़ाके की ठंड है। इस दौरान हलकी धुंध भी छाई रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों का परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोहहर के समय हलकी धूप निकलने के आसार है, लेकिन इससे अधिक राहत नहीं मिलेगी।

रविवार सुबह जिले का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि जिले में पिछले चार दिनों से धूप नहीं निकल रही है। इस  वजह से लोगों का कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। बिना काम के लोग घरों व दफ्तर से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज दोपहर एक बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकल सकती है। हालांकि धूप का प्रभाव अधिक नही होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी