Ludhiana Weather Update : लुधियाना में देर रात आई आंधी-बारिश से ठिठुरन का एहसास हुआ, सुबह तेज धूप ने किया बेचैन

लुधियाना में शुक्रवार देर रात्रि करीब दो बजे के बाद आंधी ने दस्तक दी। आंधी करीब आधे घंटे तक चली। जिससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। वहीं आधी के बाद बारिश ने दस्तक दी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 10:14 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 10:14 AM (IST)
Ludhiana Weather Update : लुधियाना में देर रात आई आंधी-बारिश से ठिठुरन का एहसास हुआ, सुबह तेज धूप ने किया बेचैन
लुधियाना में सुबह से निकली तेज धूप।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में शुक्रवार देर रात्रि करीब दो बजे के बाद आंधी ने दस्तक दी। आंधी करीब आधे घंटे तक चली। जिससे कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। वहीं आधी के बाद बारिश ने दस्तक दी। बारिश एक घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही। आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह 3 बजे अचानक ठिठुरन का एहसास हुआ। वहीं दूसरी तरह अंधेरा छंटते ही सूर्य देव ने तल्ख तेवर दिखाए। सुबह 9 बजे पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो अब मौसम साफ रहेगा।

बता दें कि Cyclone Tauktae चक्रवाती तूफान टाक्टे का प्रभाव पंजाब में देखने को मिला। विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में एक तो लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। तूफान टाक्टे गुजरात व राजस्थान से होते हुए हरियाणा पंजाब की तरफ बढ़ गया है।

कैसे पड़ा तूफान का नाम टाक्टे

इस बार इस तूफान का नाम म्यामांर ने रखा है। म्यामांर में टाक्टे का मतलब छिपकली होता है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से छिपकली धीरे-धीरे चलती है और अचानक से अपने शिकार पर हमला कर देती है उसी तरह से तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अचानक से नुकसान पहुंचा रहा है। इसी वजह से इस तूफान का नाम टाक्टे रखा गया है। अगले 48 घंटे में इस तूफान के और भी भीषण परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी