Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सुबह आठ बजे पारा 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिन में गर्मी छुड़ाएगी पसीने

लुधियाना में अब गर्मी जोर पकड़ने लगी है। सुबह-सुबह ही पारा रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार सुबह आठ बजे शहर में पारा 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप के तेवर तल्ख रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो शुक्रवार तक पारा पसीने छुड़ाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:20 AM (IST)
Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सुबह आठ बजे पारा 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिन में गर्मी छुड़ाएगी पसीने
लुधियाना में आज दिनभर लोगों गर्मी सताएगी।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में अब गर्मी जोर पकड़ने लगी है। सुबह-सुबह ही पारा रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार सुबह आठ बजे शहर में पारा 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप के तेवर तल्ख रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो शुक्रवार तक पारा पसीने छुड़ाएगा। गर्मी जोर पकड़ेगी। हालांकि इसके बाद मौसम बदलेगा और बादलों के लौटने की संभानवा है।

बता दें कि पिछले सप्ताह मंगलवार सुबह काली घटाओं ने शहर को अपने आगोश में ले लिया था। बादलों के आते ही शहर के मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया था। इस दौरान तेज हवाएं भी चली थी। जिससे ठिठुरन का एहसास हो रहा था। लेकिन अब फिर मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गर्मी के माैसम में लाेग घराें से बाहर कम ही निकल रहे हैं। पंजाब में काेराेना के चलते भी बाजाराें में लाेग कम ही आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन आसामान साफ रहेगा। आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव की संभावना है।

वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण बदलेगा माैसम

मौसम विशेषज्ञों डा. प्रभजोत का कहना है कि वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान धूप भी निकलेगी, लेकिन तापमान में कमी आएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी