Makar Sankranti 2021: लुधियाना में मकर संक्रांति पर छाए रहेंगे बादल, धुंध पड़ने के आसार

Makar Sankranti 2021 शहर में मकर संक्रांति पर इस बार बादल छाए रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत हुई धुंध तथा कोहरे के साथ हुई है। लोहड़ी पर दिनभर चली शीतलहर तथा ठंड का असर वीरवार को भी रहेगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:03 PM (IST)
Makar Sankranti 2021: लुधियाना में मकर संक्रांति पर छाए रहेंगे बादल, धुंध पड़ने के आसार
शहर में मकर संक्रांति के दिन भी बादल छाए रह सकते हैं। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Makar Sankranti 2021: शहर में मकर संक्रांति के दिन भी बादल छाए रह सकते हैं। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार वीरवार को भी बादल छाने के साथ ही सुबह-सुबह धुंध पड़ने के आसार है। बीते सप्ताह कुछ दिन हुई बारिश के बाद तापमान में इजाफा हुआ था। इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस भी ली।

वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत हुई धुंध तथा कोहरे के साथ हुई है। लोहड़ी पर दिनभर चली शीतलहर तथा ठंड का असर वीरवार को भी रहेगा। वहीं नगर निगम ने फुटपाथों पर सोने वालों के लिए अपने रैन बसेरों में पूरी व्यवस्था कर ली है। निगम की टीमें रात को इन लोगों को रैन बसरों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं।

पंचांगों के मुताबिक, कर्क संक्रांति के बाद से वर्षा ऋतु की शुरुआत मानी जाती है। मौसम विभाग जिसे मानसून का आना कहता है उसे हमारे प्राचीन समय में कर्क संक्रांति से आंका जाता था। इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी