लुधियाना में नहीं बनी 3 महीने पहले उखाड़ी गई सड़क, रोजाना परेशानी उठा रहे वार्ड नंबर 92 के लोग

वार्ड नंबर 92 की गली नंबर 2 में तीन महीने पहले पक्की सड़क तोड़ दी गई थी। मौके पर बजरी पड़ी हुई है पर इतना समय बीत जाने के बाद भी इसे बनाया नहीं गया है। इस कारण स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल से हो गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:58 PM (IST)
लुधियाना में नहीं बनी 3 महीने पहले उखाड़ी गई सड़क, रोजाना परेशानी उठा रहे वार्ड नंबर 92 के लोग
वार्ड नंबर 92 की गली नंबर 2 में सड़क तोड़े जाने के बाद मौके पर पड़ी बजरी। जागरण

लुधियाना, जेएनएन। शहर में कई स्थानों पर पक्की गलियों को तोड़कर नई सड़क बनाने की योजना अधर में लटकी दिख रही है। अब तीन महीने से सड़क नहीं बनने के कारण एरिया के लोग रोजाना मुश्किलें उठा रहे हैं। वार्ड नंबर 92 में सबसे बुरा हाल है। यहां की गली नंबर 2 में तीन महीने पहले नई सड़क बनाने के लिए पक्की सड़क तोड़ दी गई थी। मौके पर बजरी पड़ी हुई है पर इतना समय बीत जाने के बाद भी इसे बनाया नहीं गया है। इस कारण स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल से हो गया है। 

लोग बताते हैं कि वार्ड नंबर 92 के पार्षद हरविंदर सिंह ने सड़क का नवीकरण करने के लिए उसे तुड़वा दिया था। अब इसे बनवाने में लापरवाही दिखाई जा रही है। पुरानी सड़क को तोड़ने के बाद नई सड़क बनाने के लिए बजरी डाली गई है। उसके बाद इसे सड़क पर यूं ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में बजरी पूरी सड़क पर फैल गई है। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी यहां से गुजरने में बड़ी मुसीबत उठानी पड़ रही है। सड़क बनने में हो रही देरी के कारण लोगों में भारी गुस्सा है।

लोग बोले- जल्द मुश्किल का हल करे पार्षद

वार्ड निवासी रोहित शर्मा, मनी, मोहम्मद जुनैद, सुमित शर्मा ने आरोप लगाया कि सड़क योजना फंड में हेराफेरी करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काउंसलर को चाहिए कि सड़क जल्दी बनवाए ताकि लोगों की मुश्किल का हल हो सके। तीन महीने से सड़क नहीं बनने के बारे में वार्ड नंबर 92 के पार्षद हरविंदर सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि जल्द सड़क का निर्माण हो जाएगा नगर निगम से फंड जल्द जारी होगा।

chat bot
आपका साथी