श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की तैयारियां जोरों पर, लुधियाना में 23 जनवरी को होगी विशाल रैली

आयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर 15 जनवरी से 27 फरवरी तक सारे देश में धन संग्रह अभियान चलेगा। लुधियाना में इसे लेकर 23 जनवरी को दोपहर एक बजे शहर के दारेसी ग्राउंड से जन जागरण विशाल भगवा मोटर साइकल रैली निकाली जाएगी

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:58 AM (IST)
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की तैयारियां जोरों पर, लुधियाना में 23 जनवरी को होगी विशाल रैली
लुधियाना में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह अभियान की तैयारियों जोरों पर हैं।

लुधियाना, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे धन संग्रह अभियान को लेकर जिले में तैयारियों जोरों पर हैं। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के लुधियाना विभाग के सहमंत्री पाली सहिजपाल ने श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बारे जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक सारे देश में धन संग्रह अभियान चलेगा। लुधियाना में इसकी सभी तैयारीयां हो चुकी हैं और शुभारंभ हो चुका है।

इस दौरान श्रीराम भक्त हर घर जाकर श्री राम मंदिर की जानकारी देगे और निर्माण के लिए सहयोग लेंगे। इसके तहत लुधियाना के हर नगर से प्रभात फेरिया, सत्संग और जन जागरण रैलियां निकाली जा रही है। सहिजपाल ने बताया संत महापुरुषों के मार्गदर्शन अनुसार 23 जनवरी को दोपहर एक बजे शहर के दारेसी ग्राउंड से जन जागरण विशाल भगवा मोटर साइकल रैली निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों राम भक्त प्रभु राम का नाम का जाप करते हुए शामिल होंगे।

श्रीराम भक्तों ने सोमवार को इन इलाकों से निकाली प्रभातफेरी

सोमवार को प्रभात फेरी संत सिंह चीमा नगर, न्यू बसंत विहार, पिंकसिटी, बसन्तविहार में नगर सह संयोजक के डा सतीश के निवास स्थान पर पहुंची। वहां श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई। इस मौके पर दलवीर नंदा, योगेश जैन, डा सतीश, नवीन शर्मा, पन्ना लाल, गोविंदा, हरिओम, मन्नू अरोड़ा, रवि कुमार, विहिप के नगर संयोजक संदीप कुमार, सुनील धवन, शोभनाथ, गगनदीप, जय हिन्द, राजेश, राकेश नागपाल, युग्म, हरीश आदि उपस्थित हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी