Ludhiana Vehicle Theft: दाेपहिया वाहन चालक रहें सावधान, शहर में विभिन्न जगहों से 3 मोटरसाइकिल चोरी

Ludhiana Vehicle Theft विभिन्न जगहों से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने प्रिया कालोनी स्थित गली नंबर 1 निवासी पवन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:17 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:17 PM (IST)
Ludhiana Vehicle Theft: दाेपहिया वाहन चालक रहें सावधान, शहर में विभिन्न जगहों से 3 मोटरसाइकिल चोरी
लुधियाना में बाइक चाेर गैंग की दस्तक। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Ludhiana Vehicle Theft: विभिन्न जगहों से तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना टिब्बा पुलिस ने उत्तम नगर की प्रिया कालोनी स्थित गली नंबर 1 निवासी पवन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 21 नवंबर को टिब्बा रोड स्थित पाल डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर खड़ा उसका स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गया।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मुंडियां कलां के राम नगर की गली नंबर 11 निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 26 नवंबर की शाम चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड के सामने शराब अहाते के बाहर खड़ा उसका हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गया। थाना साहनेवाल पुलिस ने महादेव के लेबर चौक निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 नवंबर की सुबह उसने अपना डीलक्स मोटरसाइकिल गांव जसपाल बांगड़ स्थित गुरु नानक इंडस्ट्रीज के बाहर खड़ा किया था। जहां से वह चोरी हो गया।

यह भी पढ़ें-बठिंडा के नामी फाइव स्टार होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, लुधियाना के 3 काराेबारियाें सहित 4 गिरफ्तार

सड़क हादसों में दंपती समेत तीन घायल

लुधियाना। हादसों में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

राजपुरा चौक इलाके में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार दंपति घायल हो गया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

हवलदार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस न्यू टैगोर नगर के आनंद नगर की गली नंबर 9 निवासी सतीश नैय्यर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 22 नवंबर की सुबह 6 बजे वो अपने स्कूटर पर पत्नी परवीन नैय्यर के साथ श्री राम श्रणम में माथा टेकने के लिए जा रहा था। राजपुरा चौक में उक्त सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उधर, बस्ती जोधेवाल जीटी रोड पर तेज रफ्तार स्कूटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार घायल हो गया। अब थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि उसकी पहचान गांव लादियां कलां निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने माया पुरी निवासी रमेश लाल की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 19 नवंबर को वो अपने साइकिल पर सवार होकर बस्ती जोधेवाल से समराला चौक की और जा रहा था। उसी समय आरोपित ने उसे अपने स्कूटर से टक्कर मार दी।

chat bot
आपका साथी