Ludhiana Vehicle Theft: शहर में वाहन चाेर गिराेह सरगर्म, एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी

Ludhiana Vehicle Theft जिले में वाहन चाेरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों से एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:16 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:16 PM (IST)
Ludhiana Vehicle Theft: शहर में वाहन चाेर गिराेह सरगर्म, एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी
जिले में वाहन चाेरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Ludhiana Vehicle Theft: शहर के विभिन्न इलाकों से एक स्कूटर व दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना सराभा नगर पुलिस ने बस्ती जोधेवाल के गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी अनीश गौर की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 15 अक्टूबर को उसने अपना स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल वेव माल के बाहर पार्क किया था। जहां से वह चोरी हो गया।

उधर, थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी के नेता जी नगर निवासी कंवलनूर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 18 अक्टूबर को उसके घर के बाहर खड़ा उसका एक्टिवा स्कूटर चोरी हाे गया। वहीं, थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी के निर्मल नगर निवासी जगमोहन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 10 अक्टूबर को उसके घर के बाहर खड़ा उसका मोटरसाइकिल चोरी हो गया।

यह भी पढ़ें-सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की लुधियाना सिविल अस्पताल में मौत, नशीला पदार्थ खिलाकर 3 युवकाें ने की थी दरिंदगी

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थ होटल फायरिंग में दूसरे पक्ष के चार लोगों पर क्रास केस दर्ज

शिअद शहरी जिला प्रधान डंग का भांजा भी नामजद जागरण संवाददाता, लुधियाना पखोवाल रोड के सिद्धार्थ होटल में सोमवार रात हुए गुंडागर्दी के नंगा नाच मामले में थाना सदर पुलिस ने पहले एक पक्ष के 16 लोगों पर केस दर्ज किया था। बुधवार पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर भी हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत क्रास केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। नामजद आरोपितों में शिअद शहरी जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग का भांजा बाबा थान सिंह चौक इलाका निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी बग्गा भी शामिल है। जिसे गोली लगने के बाद घटना की रात सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

chat bot
आपका साथी