लुधियाना में दाेपहिया वाहन चालक रहें सावधान, दाे जगहाें से मोटरसाइकिल और स्कूटर चोरी

Ludhiana Vehicle Theft शहर में वाहन चाेरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। विभिन्न जगहों से एक स्कूटर व एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:08 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:08 PM (IST)
लुधियाना में दाेपहिया वाहन चालक रहें सावधान, दाे जगहाें से मोटरसाइकिल और स्कूटर चोरी
लुधियाना में वाहन चाेरी की घटनाएं बढ़ रही है। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Ludhiana Vehicle Theft शहर में विभिन्न जगहों से एक स्कूटर व एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना पीएयू पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 41 बी निवासी रोहित सिंगल की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी पत्नी ईशा जिंदल फिरोजपुर रोड इलाके में नौकरी करती है। वह गोबिंद नगर सर्किट हाउस के पास रहती है। 7 दिसंबर को उसने अपना एक्टिवा स्कूटर घर के बाहर लाक करके पार्क किया। जहां से कोई उसे चोरी करके ले गया।

वहीं, थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने गोपाल नगर निवासी गौरव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 5 दिसंबर को उसने अपना स्पलेंडर मोटरसाइकिल पैवेलियन माल के बाहर आफिसर कालोनी की दीवार के साथ लाक करके पार्क किया था। जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें-घर में घुसे चोरों ने तीन मोबाइल चुराए

लुधियाना। डाबा के सतगुरु नगर इलाके के एक मकान में घुसे चोरों वहां से तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला, जब घर में सो रहे परिवार के सदस्य अगली सुबह जगे। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डाबा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त केस सतगुरु नगर की गली नंबर 2 निवासी गुरदास सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया।

पुलिस काे दिए बयान में उसने बताया कि 6 दिसंबर की रात वह अपने घर में खाना खाने के बाद सो गया। अगली सुबह सो कर उठा तो देखा कि उसका वीवो कंपनी का मोबाइल गायब था। उसके दोस्त का वीवाे फोन तथा उसके भाई का ओपो फोन भी चोरी हो चुका था। तरसेम सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी