लुधियाना में घर से स्कूल गईं 2 लड़किया लापता, घरवालों ने जताई अपहरण किए जाने की आशंका

पुलिस ने शिवपुरी के बसंत नगर निवासी शशि चोपड़ा की शिकायत पर केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से किदवई नगर स्थित देवकी देवी जैन कालेज पढ़ने के लिए गई थी मगर वापस लौट कर नहीं आई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:48 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:48 PM (IST)
लुधियाना में घर से स्कूल गईं 2 लड़किया लापता, घरवालों ने जताई अपहरण किए जाने की आशंका
लुधियाना में संदिग्ध हालात में किशोरी और युवती लापता हो गई हैं। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। विभिन्न जगहों से संदिग्ध परिस्थितियों के बीच एक किशोरी और युवती लापता हो गईं हैं। घरवालों ने हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने शिवपुरी के बसंत नगर निवासी शशि चोपड़ा की शिकायत पर केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से किदवई नगर स्थित देवकी देवी जैन कालेज पढ़ने के लिए गई थी मगर वापस लौट कर नहीं आई। उन्हें आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना लिया है। उधर, थाना पीएयू पुलिस ने गांव मलकपुर निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। दिनेश ने बताया कि 3 अगस्त को उनकी 11 वर्षीय बेटी रणदीप कौर खाना खाने के बाद घर से बाहर गई  लेकिन लौटकर नहीं आई। उन्हें शक है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

स्कार्पियो में शराब पीते तीन गिरफ्तार

जासं, लुधियाना। दुगरी अर्बन इस्टेट फेस-1 मार्केट में कार में बैठ कर शराब पी रहे तीन लोगों को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान धांधरां स्थित जोत इंक्लेव निवासी गुरदीप सिंह, गांव माणकवाल निवासी सरवन सिंह तथा गांव खेड़ी निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई। बुधवार शाम पुलिस की टीम दुगरी अर्बन इस्टेट फेस-1 मार्केट में गश्त कर रही थी। उसी दौरान देखा कि तीनों आरोपित स्कार्पियो गाड़ी नंबर पीबी56सी-0081 में बैठ कर शराब पी रहे थे। जिसके चलते मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से शराब की बोतल भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics: 5 पंजाबी भारत की जीत के हीरो- सिमरनजीत, हार्दिक, हरमनप्रीत, रूपिंदर पाल और गुरजंट सिंह; ऐसे दागे गोल

chat bot
आपका साथी