लोगों की बीमारियों को तोहफा दे रहा निगम : मेहरा

सुनील मेहरा ने कहा कि बुड्ढे दरिया में जगह-जगह पर जमा गाद और कूड़े के ढेर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक वर्ष सरकार की ओर से बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए करोड़ों रुपये फंड के रूप में मिलते हैं। परंतु बुड्ढा दरिया की हालत देखने पर फंड के रूप में आए रुपये अधिकारियों की मिलीभगत से कहां जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:11 PM (IST)
लोगों की बीमारियों को तोहफा दे रहा निगम : मेहरा
लोगों की बीमारियों को तोहफा दे रहा निगम : मेहरा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कोरोना के बाद अब निगम की लापरवाही कई बीमारियों को न्यौता दे रही है। महानगर के बीच में बह रहे बुड्ढा दरिया की दयनीय दशा को देखकर यही लगता है कि निगम आने वाले दिनों में महानगर वासियों को वायरस के रूप में नया तोहफा देने का इंत•ार कर रहा है। ये बातें पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य महासचिव सुनील मेहरा, चेयरमैन पवन लहर, व्यापार मंडल सुंदर नगर होजरी एसोसिएशन के महासचिव पवन मल्होत्रा ने बुड्ढे दरिया का निरीक्षण करते हुए कहे। सुनील मेहरा ने कहा कि बुड्ढे दरिया में जगह-जगह पर जमा गाद और कूड़े के ढेर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक वर्ष सरकार की ओर से बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए करोड़ों रुपये फंड के रूप में मिलते हैं। परंतु बुड्ढा दरिया की हालत देखने पर फंड के रूप में आए रुपये अधिकारियों की मिलीभगत से कहां जाते हैं।

पवन लहर ने कहा कि करोना को लेकर लाकडाउन के कारण निगम के पास बुड्ढे दरिया की सफाई का एक अच्छा मौका था। अगर नगर निगम को महानगर वासियों की चिता होती तो वो बुड्ढ़े दरिया की साफ सफाई करवा कर इसके इर्द गिर्द रहने वाले लोगों को गंदगी से उठ रही बदबू और मक्खी मच्छर से छुटकारा दिलवा सकते थे। परंतु निगम अधिकारियों की ढीली कार्यप्रणाली ने ये साबित कर दिया है कि वो केवल कागजी दावे ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल बुड्ढे दरिया की सफाई को लेकर एक मुहिम चालू कर रहा है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल जल्द ही नगर निगम कमिश्नर, मेयर एवं विधायको का घेराव करेगा, ताकि महानगर वासियों को बुड्ढे दरिया मे फैली गंदगी से निजात दिलाई जा सके।

chat bot
आपका साथी