लुधियाना ट्रेड सेल टीम का हुआ गठन

भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल लुधियाना की बैठक प्रधान हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:01 PM (IST)
लुधियाना ट्रेड सेल टीम का हुआ गठन
लुधियाना ट्रेड सेल टीम का हुआ गठन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल लुधियाना की बैठक प्रधान हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रुप से जिला भाजपा प्रधान पुष्पेंद्र सिगल, पंजाब व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल, महासचिव राम गुप्ता ,परमिदर सिंह काका, राजेश गुप्ता ,अविनाश शर्मा, जगमीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मीटिग में विभिन्न व्यवसाय से संबंधित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिग में लुधियाना ट्रेड सेल की टीम की घोषणा की गई। इस मौके जिला भाजपा प्रधान पुष्पेंद्र सिगल ने कहा कि पंजाब सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण आज पंजाब का व्यापारी बहुत दु:खी है। व्यापारियों को व्यापार संबंधित काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों की मुश्किलों को देखते हुए ही ट्रेड सेल का गठन किया गया है। प्रधान हरकेश मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार ने व्यापारियों से वायदे तो बहुत किए परंतु पूरा एक भी नहीं किया। अब व्यापार सेल का गठन होने से पहल के आधार पर व्यापारियों की मुश्किलों को हल किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश गौतम, आशीष गुप्ता, दीप्ति शर्मा, मनोज गर्ग, पंकज गोयल, ऋषि बंसल, महेश गुप्ता, कमलेश बांसल, अनिल झा, शक्ति गोयल, राजीव जैन, अश्वनी शर्मा, बृजेश भारती, राजेश खन्ना, नीरू मित्तल, अमित गोयल, बीके बिद्रा, मनीष अग्रवाल ,विकास गर्ग, मनोज लिखी, ऋषभ जैन, रूपेश जैन, विमल हरजाई, श्याम चोपड़ा, मोती नारंग, मुकेश गुप्ता, विनीता जैन, जगदीश चंद्र, राकेश जैन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी